फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मानदेय व अन्य मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दो माह से मानदेय न मिलने से क्षुब्ध बड़ौत डिपो पर तैनात संविदा मेकेनिकों ने बुधवार को दूसरे दिन भी हंगामा किया। इस दौरान डिपो पर पहुंचे सर्विस मैनेजर के सामने संविदा मेकेनिकों ने समस्या रखी और समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। इस पर सर्विस मैनेजर व एआरएम ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संविदा मेकेनिकों ने कहा उन्हें दो माह से मानदेय नहीं दिया। यदि कोई संविदा कर्मचारी मानदेय की मांग करता है तो ठेकेदार व डिपो पर तैनात अन्य अधिकारी व कर्मचारी संविदा समाप्त कर नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। अब विभागीय अफसरों ने सप्ताह मेें मिलने वाली एक छुट्टी को भी बंद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान डिपो पर पहुंचे सर्विस मैनेजर एसएल शर्मा और एआरएम योगेंद्र पाल उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका मानदेय दिला दिया जाएगा। इस संबंध में एआरएम योगेंद्र पाल ने कहा संविदा कर्मचारियों को मानदेय दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। इनमें शिवकुमार, गुलजार, आजम, लोकेश, संदीप त्रिपाठी, विनोद, आसिफ, अब्दुल, गुलफाम, आबिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें