फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा पास न होने पर कृष्णा मार्केट की 40 दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी से सटे कृष्णा मार्केट का नक्शा पास न होने पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने 40 दुकानों पर सील लगा दी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित कृष्णा मार्केट मेें जहां दुकानों का निर्माण कराया गया था, वह भूमि नगरपालिका ने प्रतिभा अग्रवाल पत्नी रामवतार और हिरण्या अग्रवाल के नाम शैक्षिक कार्यों के इस्तेमाल के लिए बैनामा किया था। इसका इस्तेमाल व्यवसायिक रूप से नहीं किया जा सकता। इसी भूमि पर व्यावसायिक दुकान बनाने के लिए उन्होंने विकास प्राधिकरण को नक्शा पास कराने को दिया था, लेकिन नक्शा निरस्त कर दिया। इस पर उन्होंने कमिश्नर के यहां अपील की , लेकिन अपील भी खारिज हो गई। विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस दिया गया था कि यह मार्केट अवैध है, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई।
प्राधिकरण के सचिव/ एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर दुकानों को सीज किया है। इसके लिए नायब तहसीलदार धर्मेंद्र, कानूनगो लोकेश, प्राधिकरण के एई अरविंद शर्मा, जेई ऋषि कुमार, नीरज, राकेश व अन्य कर्मचारियों ने मार्केट में बनी 40 दुकानों पर सील लगाई है। मार्केट में जिन दुकानों का सामान रखा था कि उन्हें सामान निकालने के लिए समय दिया गया है। इस कार्रवाई से मार्केट के दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें