फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में डीएम से मिला। बताया कि 26 मई को बड़ौत किसानों के धरने में किसान उदयवीर सिंह की मौत हो गई थी। 12 लाख का मुआवजा की घोषण प्रशासन ने की । 10 हार्स पावर ट्यूबवेल के बिलों का वायदा किया । आज तक भी यह घोषण पूरी नहीं की। इससे किसानों में रोष है। इसके अलावा मांग की वर्ष 2017-18 का गन्ने का भुगतान, हरियाणा के समान बिजली का बिल, जनपद में बिजली 7.5 हार्स पावर की जाए, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस, विद्युत उपखंडों का 2008 के बाद सही टीम का गठन कर आडिट कराया जाए। प्रत्येक ट्यूबवेल का एसी बनाकर जिसका स्टेटमेंट किसानों को उपलब्ध कराया जाए। अनिरुद्ध, कंवर पाल, अमित जैन, रमेश तयागी, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, अशोक, रामपाल, वीरसैन, विक्रम सिंह, ब्रजपाल सिंह, जयवीर सिंह, वेदपाल सिंह पंवार, यशपाल सिह, चौधरी सुभाष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें