फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों की हड़ताल जारी, कार्ड धारक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खाद्यान्न घोटाले मेें खाद्य एवं रसद विभाग एक हजार से अधिक राशन दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने जा रहा है। वहीं, राशन डीलरों ने अपनी मांगों के लिए हड़ताल शुरू कर दी है और राशन बांटने से मना कर दिया है। इसके चलते कार्ड धारक परेशान हैं। इस समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को उन्होंने तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी संख्या में राशन डीलर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल और उपाध्यक्ष कुशलपाल के संयुक्त नेतृत्व मेें तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि काफी समय से उनकी मांगें लंबित चल रही हैं। इन पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सुधीर दांगी ने कहा कि प्रदेश के सैकड़ों कोटेदारों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूर्व की तरह राशन वितरण की अनुमति दी जाए। सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाएं जाएं, मानदेय दिया जाए, अन्य प्रदेशों की तरह कमीशन दिया जाए। एमडीएम का ढुलाई भाडे़ का भुगतान किया जाए। कुशलपाल ने कहा कि एनएफएसए के अनुसार डोर स्टेप डिलीवरी दी, कोटेदारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। उधर, राशन कार्डधारकों को राशन न मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिजेश पंवार, सुमित, तेजवीर, नीटू, प्रदीप, राजीव, जितेंद्र, पूनम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें