फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्रा को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। श्री शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की कक्षा सात की छात्रा को रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। विनोद में बड़ौत-छपरौली मार्ग तीन घंटे तक अवरुद्ध रखा। सूचना पर पहुंची छपरौली और रमाला थाना पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। सीओ रमाला के आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत पड़े। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

हलालपुर गांव निवासी प्रेमपाल की 13 वर्षीय बेटी कोमल श्री शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज छपरौली में कक्षा सात में पढ़ती है। पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा पैदल घर लौट रही थी। जब वह स्कूल से 200 मीटर आगे पहुंची तो सामने से आ रहे रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्रा को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बड़ौत-छपरौली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर छात्रा के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमकर हंगामा किया।
सूचना पर सीओ रमाला आरपी सिंह, छपरौली और रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लोगों ने कहा रेत से लदे ओवरलोड वाहन पुलिस के संरक्षण में चल रहे हैं। पुलिस रेत के ट्रकों को नहीं रोकती, जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे है। जब तक उच्चाधिकारी नहीं आएंगे, तब तक जाम नहीं खुलेगा। सीओ ने आश्वासन दिया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोल दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें