फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। न्यू महालक्ष्मी संकीर्तन मंडल विश्वकर्मा मंदिर के तत्वावधान मेें श्री कृष्ण की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात्रि मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन विधायक केपी मलिक और प्राची साध्वी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित राणा रहे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा पट्टी मेहर विश्वकर्मा मंदिर से शुरू होकर कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, पंचवटी मंदिर, रेलवे रोड, गांधी रोड होते हुए विश्वकर्मा मदिर पर समाप्त हुई, शोभायात्रा में समिति का बैनर लेकर बच्चे चल रहे थे। उनके पीछे बड़ौत, जवालापुर, मेरठ के बैंड धार्मिक धुन बजाते चले। बीच-बीच में राधा कृष्ण की भक्ति, अर्जुन कृष्ण, देशभक्ति, शिव पार्वती की भव्य झांकियां चल रही थी। सबसे पीछे श्री कृष्ण का रथ था। जिसकी जगह-जगह श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे थे। इसमें राजेंद्र भारद्वाज, मुकेश जागिड़, राजकुमार भारद्वाज, संदीप स्वामी, राहुल चौहान, बिजेंद्र का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें