फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनौली में जल भराव से मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जहां सिनौली गांव मेें एक मकान गिरा गया। वहीं बड़ावद, मलकपुर व बावली सहित कई गांवों में जल भराव से कई मकान में दरारें आ गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। नगर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव की स्थिति थी। पानी भरने से वाहन बंद हो गए। इसके अलावा ब्लाक के अंतर्गत सिनौली गांव मेें स्व. मंजूर की पत्नी नूरजहां का मकान अचानक गिर गया। मकान के अंदर सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। उधर बड़ावद के प्रधान अवनीश ने बताया कि गांव के कल्लू मास्टर, ओमपाल, रमेश, राजेन्द्र, जगमाल, सुरेन्द्र सहित कई मकानों में पानी भरने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रधान का कहना था कि उनके कार्यकाल से पूर्व पहले कभी सही ढंग से तालाब की खुदाई नहीं हुई और न ही किसी ने अतिक्रमण हटवाए जाने का प्रयास किया। इसी वजह से गांवों के लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा मलकपुर व बावली गांव मेें भी जल भराव की समस्या से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें