फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, निरपुड़ा में मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बदले मौसम से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। जिलेभर में बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई। दोघट के निरपुड़ा में मकान गिर गया। बड़ौत क्षेत्र में भी मकान गिरे हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा यदि बारिश के साथ हवा चली तो गन्ने की फसल के गिरने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार को बारिश से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जबकि इसके बाद रुक रुककर दिनभर बरसात होती रही। बारिश से शहर के मुगलपुरा समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। देहात क्षेत्र के अहेड़ा, खेड़की, सरूरपुर में गलियों में पानी भर गया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दोघट। चौगामा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तमाम गांव में सड़कों ने नालों का रूप धारण कर दिया। निरपुड़ा गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं जल भराव की समस्या को लेकर टीकरी कस्बे में युवाओं ने प्रदर्शन किया। निरपुड़ा गांव में चरण सिंह पुत्र लखीराम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मलबे में दबकर चरण सिंह घायल हो गया। वहीं पड़ोसी जगवीर की बुग्गी भी मलबे में दबकर टूट गई। इसके अलावा टीकरी कस्बे में बारिश के चलते जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हुई युवाओं ने प्रदर्शन कर पानी निकासी का स्थायी समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में कुलवीर राठी, राजेंद्र, अजीत सिंह, धीरू, रणवीर, आजाद, सुधीर, छोटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें