दोघट (बागपत)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मुलसम गांव निवासी चौधरी ओमकार सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। उनको कार्यकारिणी सदस्य बनाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी की लहर है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरे उतरेंगे। गरीब-किसानों की आवाज उठाने का काम किया जाएगा। भाजपा की नीति को घर-घर तक पहुंचाएंगे। चौगामा नहर का निर्माण पूरा कराकर इसमें रेगुलर पानी छुड़वाने का काम किया जाएगा। बधाई देने वालों में कपिल भारद्वाज, विक्रम राणा, सुशील गुप्ता, आनंद छिल्लर, सांसद प्रतिनिधि अरुण त्रिपाल धामा, केपी राणा, प्रवीण तरार, बबलू मलिक, सुकेंद्र चौधरी, सोहनवीर आदि शामिल रहे।
सीएचसी के लिए 67वें दिन भी जारी रहा धरना
दोघट (बागपत)। टीकरी में सीएचसी चालू कराने के लिए कस्बावासियों का चल रहा धरना 67वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर मास्टर महेंद्र सिंह राठी, प्रमोद कुमार राठी, शिव कुमार राठी, चौधरी सुखवीर सिंह, अमरजीत राठी, मास्टर चरण सिंह, तेजपाल रूहेला, राजेंद्र शर्मा, सत्यपाल सिंह, रमेश राठी, धर्मपाल, सचिन जाटव, कुलदीप, जयवीर सिंह, उस्मान सैफी, रामनिवास शर्मा, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।