फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सरकारी योजनाओं के नाम पर बनाए प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने की 41 संयोजकों के नामों की घोषणा
विज्ञापन

चंद्रवीर राणा को बनाया नमामि गंगे प्रकल्प का संयोजक
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाजपा सरकार में चल रही योजनाओं के नाम पर प्रकोष्ठ का आयोजन किया । इसके तहत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी के अनुमोदन पर जिला विभाग, प्रकल्प, प्रकोष्ठ घोषित किए।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी के अनुमोदन पर जिला विभाग, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के संयोजकों की घोषणा की गई। इसके तहत 41 संयोजक बनाए हैं। उन्होंने बताया कि सुशासन, केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग का डॉ. कुल प्रकाश, नीति विषयक शोध विभाग का नीरज ढाका, मीडिया का अजय गोयल, मीडिया संपर्क विभाग का प्रदीप ठाकुर, प्रशिक्षण का सतेंद्र पंवार, राजनीतिक प्रति पुष्टि और प्रतिक्रिया का अजय चौधरी, राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं बैठकों का सुदेश चौहान, सहयोग आपदा, राहत एवं सेवाएं का हरवीर सिंह, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम का अजय शर्मा, प्रचार-प्रसार निर्माण का राजेश चौहान, ट्रस्ट समन्वय का अमर चंद जैन, चुनाव प्रबंधन का वीरेश तोमर, कानूनी और विधि विषय का रामपाल नेहरा, आईटी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रबंधन का दीपेश तोमर, आजीवन सहयोग निधि विभाग का संयोजक सर्व दमन त्यागी को बनाया। इसके अलावा प्रकल्प के जिला कार्यालय निर्माण प्रकल्प सुधारस चौहान, कार्यालय आधुनिकीकरण का भूपेश राणा, ग्रंथालय निर्माण का मुनेश त्यागी, ई-ग्रंथालय का राकेश पांचाल एडवोकेट, स्वच्छता अभियान का अमित राणा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सरिता चौधरी, नमामि गंगे प्रकल्प का संयोजक चंद्रवीर राणा को मनोनीत किया। वहीं प्रकोष्ठ के संयोजक विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अजीत तोमर, बुद्धिजीवी का गजे सिंह धामा, व्यावसायिक का सतीश जैन, चिकित्सा का डॉ. निर्मल, आर्थिक का महेश गोयल, व्यापार का श्रीयांश जैन, सहकारिता का अमित तोमर, पूर्व सैनिक का शीशपाल, सांस्कृतिक का राकेश धामा, बुनकर का अमित कोरी, शिक्षक का वीपी शर्मा, मछुआरा का रामवीर, स्थानीय निकाय का संजय रुहेला, पंचायत का रविंद्र गुर्जर, एनजीओ का संजीव आर्य, वरिष्ठ नागरिक का महेंद्र सिंह राजपूत, लघु उद्योग का आनंद जैन को संयोजक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें