दोघट (बागपत)।
सोमवार को टीकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पौधरोपण अभियान की शुरूआत की। पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान खान के नेतृत्व में स्टाफ ने अस्पताल परिसर में 50 पौधे रोपे। इस दौरान डॉ. इमरान ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से लोगों की लगभग सभी बीमारियों का निदान किया जा सकता है। पेड़ सभी तरह से लाभदायक है। सोमवार को अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। इस दौरान फार्मेसिस्ट नरेंद्र त्यागी, वार्ड ब्वॉय बाबूराम, स्वीपर कल्याण, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
सीएचसी में पौधरोपण किया
छपरौली। सीएचसी परिसर में चिकित्सक और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इसमें दौरान एसीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा, सीएचसी अधीक्षक रोबिन चौधरी, सचिन, वीर प्रताप चौहान, प्रशांत मौजूद रहे।