फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर मेधावी और क्रांतिकारियां के वंशों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। महा क्रांतिकारी गांव बसौद में युवा चेतना समिति ने मंगलवार को गांव में शहादत दिवस मनाया । इसमें मौके पर मेधावी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे इतिहासकारों ने बसौद गांव के इतिहास के बारे में जानकारी दी। साथ ही जग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में दिए गए अहम योगदान के बारे में बताया। गांव के खूनी तालाब, मस्जिद, पेड़ की जानकारी दी। कार्यक्रम में गांव निवासी अमेरिका में कार्यरत आकाश जैन, ऊषा जैन और नेमचंद जैन की तरफ से 150 विद्यार्थियों, अध्यापकों, क्रांतिकारियों के वंशजों, सामाजिक संस्थाओं के लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों में नरगिस, रेखा, शाहरुख, सरताज, मीनाक्षी सोनम, तबस्सुम, चांदनी, शुभम भारद्वाज, अनुराग मलिक, अंजलि, तनिशा को स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया । इसमें मुख्य अतिथि एमएलसी राकेश यादव रहे। अध्यक्षता पूर्व केबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद ने की। इसमें इतिहासकार डॉ. केके शर्मा, अमित राय जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव, ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, एडवोकेट राजूद्दीन चेयरमैन, समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, प्रधान इदरीश, यामीन, यूनुस, मोफीद, जाफर, जाकिर, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें