खुब्बीपुर निवाड़ा में महिला से रेप के प्रयास और कोतवाली में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में 29 मई को चार-पांच युवकों ने घर में घुसकर रेप की कोशिश की । विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब महिला कोतवाली में शिकायत करने पहुंची तो आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने कोतवाली में महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के सामने कोतवाली से खींचकर मारने की कोशिश की थी। इस मामले में महिला ने रिफाकत प्रधान सहित चार को नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में फरार चल रहे शाहजाद पुत्र वाजिद अली, भोला पुत्र बुटाशाह निवासी खुब्बीपुर निवाड़ा ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उन्हें जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दो आरोपियों ने सरेंडर किया है। पुलिस अज्ञात लोगों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।