दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव में वन क्षेत्र की भूमि पर पौधों का रोपण किया। पहले दिन 1600 से पौधे लगाए। तवेला गढ़ी गांव के प्रधान राजीव कुमार को वन क्षेत्र में 4400 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। मंगलवार को वन क्षेत्र में 1600 पौधे लगाए । इस मौके पर वनविद दीपक सिरोही, वन रक्षक विजय शर्मा ने बताया कि गांव में वन क्षेत्र की भूमि पर किसानों ने कब्जा कर रखा था। इसके मुक्त कराया गया है। पौधों की देखभाल ग्राम प्रधान ही करेंगे। इस मौके पर बीडीओ बिनौली वेदप्रकाश द्विवेदी, एडीओ योगेंद्र मलिक, चंद्रपाल, हरपाल, आजाद, महताब, फुरकान, असलम, इंसाफ अली, नौशाद आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो