फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में रक्तदान कैंप आज, जरूर करें महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बिनौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न संगठनों की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में भाग लेने का आह्वान किया। इस कैंप में विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को बिनौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन होगा। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कैंप चलेगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान से ब्लड प्रेशर सही रहता है और रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं है। रक्तदान पुण्य कार्य है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को रक्तदान के कार्य में भाग लेना चाहिए।

निगेटिव ग्रुप वाले रक्तदाता जरूर पहुंचे
बागपत। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि निगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी है। विश्व रक्तदाता दिवस पर इन ग्रुप के लोगों से आह्वान किया गया है कि वह कैंपों में पहुंचे और रक्तदान जरूर करें, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी जरूरतमंद को इन ग्रुप का ब्लड दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, रक्तदान के फायदे
रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।
शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
ब्लड डोनेशन से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है।
ब्लड डोनेशन से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें