फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ दो ट्रेन रद्द, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को एक साथ दो ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना और रद्द होना आम बात है। शनिवार को भी एक साथ दो ट्रेन 54475 और 54476 रद्द रहीं। इसके अलावा शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 बागपत तक ही चली। इसके चलते अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं यात्रियों को बसों व डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि इस रेल मार्ग पर सुविधा बढ़ने के बजाए लगातार घटती जा रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शुक्रवार को ही ट्रेन रद्द होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें