बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन में प्रथम पाली में हुई विवि की परीक्षा में कॉलेज की टीम ने एक नकलची को पकड़ा।
संस्थान के वरिष्ठ केंद्र अध्यक्ष डॉ. दीपक चंद्र मौर्य और अतिरिक्त केंद्र अध्यक्ष डॉ. दीप्ति बाल ने बताया कि शनिवार को बीए प्रथम वर्ष का गृह विज्ञान का प्रश्न पत्र था। कुल 29 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, इनमेें तीन अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय का क्वालीफाई कोर्स, जिसका कोड ए 11, 12 और 13 था। इसमेें 1148 छात्र पंजीकृत हैं, इनमें 115 छात्र अनुपस्थित रहे। कॉलेज की टीम ने विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की और परीक्षा केंद्र मेें शामिल होने से पूर्व मोबाइल और अन्य सामग्री बाहर रखवाई। परीक्षा शुरू होने के बाद टीम ने चेकिंग के दौरान एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा।