फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से मुफ्त किताबें, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अभिभावकों पर बच्चों की शिक्षा के खर्च को कम करने के लिए ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल ने अनूठी पहल की है। स्कूल में ग्रोवेल विद्या कोष की स्थापना की गई है, इसमें छात्राओं से पुरानी किताबें जमा कराई जाएंगी। फिर इन किताबों को नई कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा। नि:शुल्क व्यवस्था से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा और छात्राओं को भी किताबों की महत्ता से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कमल दीप जिंदल ने बताया कि छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें मुहैया करने की पहल की गई है। स्कूल में ग्रोवेल विद्या कोष बनाया गया है, जिसमें कक्षा छह से 10 तक की पुरातन छात्राएं स्वेच्छा से किताबें जमा करेंगी। इसके लिए छात्राओं को किताबों के बेहतर रख-रखाव के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। अभी तक जो पुस्तकें जमा हो चुकी हैं, उन्हें स्कूल प्रबंधन जिल्द चढ़वाकर नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं को उपहार स्वरूप प्रदान करेगा। इससे अभिभावकों को बच्चों को लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी।

अभिभावकों ने कहा बेहतर प्रयास
अभिभावक नीलम, साक्षी, दीपिका, पूनम, सरोज, बबीता, अंशिका, दिव्या, अंजलि, अरुणा और भारती ने इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे अभिभावकों को लाभ मिलेगा। यही नहीं बच्चों को भी किताबों के रख-रखाव की प्रेरणा मिल सकेगी।
विज्ञापन


बालिकाओं को दी गई विशेष ट्रेनिंग
ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी और प्रधानाचार्य ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले भी प्रयास किया था। छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने और मनचलों को सबक सिखाने के लिए छात्राओं को आर्मी जैसी ट्रेनिंग दिलाने की पहल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें