फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने भारतीय क्रिकेट एकेडमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें सोमवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया । इसमें चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने भारतीय क्रिकेट एकेडमी को हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर विजेता टीम को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

आयोजित क्रिकेट मैच का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रेम भावना से मैच खेलने का आह्वान किया। मैच में टास जीतकर चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी कर 168 रन का स्कोर बनाया। इसमें हिमांशु तोमर ने 30 और अमित ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट एकेडमी की तरफ से विजय तोमर ने चार विकेट और आसिफ शेक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट एकेडमी की टीम 90 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें विजय तोमर ने 45 रनों व आफिस ने 30 रन बनाएं। चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशी ने तीन व बिंटू ने चार विकेट लिए। एंपायर सुमित रहे। स्कोरर अंकुर तोमर रहे। विजेता टीम को अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने सम्मानित किया। उधर विजेता टीम ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर अपनी जीत का जश्न मनाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आशीष कुमार, निशांत मलिक, अमित तोमर, हिमांशु पंवार, यज्ञपाल राठी, अंकुर, नीरज सैनी, आसिफ, अनुज, धीरज पांचाल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें