फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेविकाओं ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। गांधी विद्या निकेतन डिग्री कॉलेज, बूढ़पुर रमाला ने कासिमपुर खेड़ी गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर लगा। इसमें छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर क्षेत्र में साफ-सफाई की।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया। सर्वप्रथम शिविर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया और स्वयं सेवकों ने साक्षात्कार कर समूह का निर्माण किया। इसमें गंगा समूह का नेतृत्व पायल, यमुना समूह का सोनिया चौहान, सरस्वती समूह शिवानी चौहान, चंद्रशेखर समूह अक्षय तोमर, भगत सिंह समूह का नेतृत्व हिमांशु को दिया। इसके बाद बेसिक सत्र के दौरान साक्षरता, जल संचय, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण आदि विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जसवेंद्र सिंह, मुंशी प्रधान, पूर्व प्राचार्य ओमपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें