दोघट (बागपत)। दाहा गांव में शशिकांत के आवास पर जनहित ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया और इनके समाधान के लिए डीएम से मिलने का निर्माण लिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष महक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के बिलों में दोगुना से अभी अधिक वृद्धि कर आमजन की कमर तोड़ दी है। बढ़ी विद्युत दरों के हिसाब से लोग बिल जमा करने में असमर्थ हैं। बिजली के बिलों को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिले बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। मिलों पर पिछले पेराई का सत्र का करोड़ों रुपये बकाया है। बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के अविलंब किया जाए। जल्द ही प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलेगा। बैठक में रामबीर राणा, बिन्नू, सोमपाल, राज कुमार, अमरपाल, जय कुमार, हरपाल, तेजपाल, रविंद्र आदि रहे।