फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अधिशासी अभियंता को घेरा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से आए दिन जली ईख की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को फतेहपुर चक गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान किसानों की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। किसानों ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर मुआवजा की धनराशि जल्द न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा एक तो पहले से ही क्षेत्र के हजारों किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऊपर से विद्युत लाइन के तार टूटकर किसानों की फसल पर गिरकर उनकी कमर तोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को देर शाम तार टूटने से गांव के जयपाल पुत्र लाल सिंह की पांच बीघा, कृष्णपाल की पांच बीघा, रवि की दो बीघा, विक्रांत की दो बीघा और मनोज की तीन बीघा ईख जल गई, सूचना के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा ने मौके पर जेई को भेजकर मुआवजा दिलवाने की बात कहीं। इसमें इकबाल, अशोक, राममेहर, रामबीर, जयपाल, धर्मेंद्र सुभाष, हरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें