फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली बिजली घर पर गरजी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली/बागपत। भाकियू ने कस्बे में बिजलीघर पर मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बागपत के ब्लॉक कार्यालय में भी धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि दर वापस होनी चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के सदस्य मंगलवार को कस्बा छपरौली के बिजलीघर में पहुंचे। वहां उन्होंने निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा विद्युत निगम के अफसर किसानों को परेशान कर रहे हैं। विद्युत बिल जमा करने के बावजूद उनके बकाया बिल भेजे जा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक किलोवाट के कनेक्शन को जबरन दो किलोवाट में बदला गया है। जबकि जरूरत एक किलोवाट की है। दूसरे कस्बों की अपेक्षा प्रति यूनिट ज्यादा चार्ज लिए जा रहा हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। निगम किसानों की परेशानी को समय रहते ठीक नहीं करता तो अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर देंगे। बिजलीघर को बंद करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम की होगी।
यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के बिल गलत आ रहे हैं उन्हें ठीक कराने के लिए बड़ौत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और फिर भी उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। धरने पर निगम के एसडीओ रितेश्वर बंधु पहुंचे। एसडीओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि बिल ठीक कराने के लिए प्रति महीने छपरौली बिजली घर पर दो कैंप लगाए जाएंगे। धरने में ठाकुर तेजपाल सिंह, विजन गुर्जर, जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, रामपाल, नरेंद्र, देवेंद, संजय, जितेंद्र, वीरेंद्र, विजय सिंह, विजयपाल, रामबीर, विजय धामा, रघुनाथ, संजय, पूर्ण, हरपाल सिंह, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें