फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के मेवला गांव से अपह्त किशोरी की बरामदगी के लिए परिजनों ने एसपी आवास में प्रदर्शन किया। परिजनों ने कहा कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

मेवला गांव के ग्रामीण मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा मीतली और मेवला गांव के दो युवकों ने किशोरी का अपहरण कर रखा है। किशोरी की जान को खतरा है। पुलिस ने कई दिन बाद मुकदमा दर्ज किया, अभी तक बरामदगी नहीं की है। आरोपी और उनके परिजन खुले घूम रहे हैं। एसपी जय प्रकाश के नाम एसपी ऑफिस में दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने किशोरी की बरामदगी की मांग की। प्रदर्शन में महिलाएं भी मौजूद रही। चेतावनी दी यदि किशोरी की बरामदगी नहीं हुई तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा। देवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, निहाल सिंह, सुंदर कुमार, सलेक चंद, देवेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, बिजेेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, गीता देवी, ब्रहमवती, राजवती, नमिता, सुमिता, जगवती आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें