फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा दाहा मार्ग पर संतनगर गांव के सामने तेज गति से जा रही एक कार ने पीछे से आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। खंभा तोड़ती हुई कार सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। घटना के बाद चोटिल कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

चंदायन गांव निवासी प्रेम सिंह उर्फ पेम्मी पुत्र राम सिंह मंगलवार सुबह बाइक से बरनावा से अपने गांव जा रहा था। बरनावा दाहा मार्ग पर संतनगर के पास पीछे से आ रही कार ने पहले सड़क के किनारे बिजली के खंभे में टक्कर मारी और खंभे को तोड़ती हुई कार ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक और कार खाई में जा गिरी। बाइक सवार घायल हो गया। इस दौरान कार चालक बरनावा निवासी भी चोटिल हो गया, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। घायल प्रेमसिंह को पीछे से बाइक पर आ रहे उसके भतीजों कल्लू व रोहित ने ग्रामीणों की मदद से मेरठ ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें