फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटा खराब होने से पलड़ी में तौल हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव में दौराला मिल के गन्ना क्रय केंद्र ए पर कांटे में खराबी के चलते तौल बंद हो गई। इससे नाराज किसानों ने हंगामा कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मिल के गन्ना प्रबंधक ने किसानों को समझा कर शांत किया और शुक्रवार तक कांटा ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पलड़ी गांव में दौराला मिल के ए गन्ना क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को गन्ना की भरी बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे किसानों को तौल कांटे में खराबी के कारण कई घंटे खड़े रहना पड़ा। इससे नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर हंगामा कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । किसानों के हंगामे को देखकर तौल लिपिक अमर राणा ने चीनी मिल के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही मिल से मैकेनिक भेजा गया, लेकिन कांटा ठीक नहीं हो सका। पलड़ी गांव के गन्ना तौल केंद्र पर किसानों का हंगामा करने की सूचना मिलते ही मिल के गन्ना प्रबंधक कुलजीत पंवार भी किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को समझाया कि तौल कांटे में खराबी है। इसे दुरुस्त कराकर ही तौल शुरू कराई जाएगी। तब तक इस कांटे पर गन्ना नहीं तौला जाएगा। उन्होंने बताया यदि यह कांटा ठीक नहीं हुआ तो शुक्रवार को मिल से नया कांटा भेजा जाएगा। खराब कांटे से तौल नहीं कराएंगे। बाद में किसान वापस बुग्गी लेकर चले गए। इस दौरान किसान गोपी, राकेश, नरेश, बाबू, दिनेश, धर्म, रामकरण, कृपाल, राजवीर, बिल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें