फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में हुआ राशन डीलर का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। जूनियर हाईस्कूल, बूढ़पुर में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया। इसमें सर्वसम्मति से राशन डीलर के लिए अशोक का चयन किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विकास तोमर की अध्यक्षता और एडीओ एवं ग्राम सचिव सतीश की देखरेख में गांव में हुई खुली बैठक में राशन डीलर के लिए के नरेश चंद पुत्र श्याम सिंह, सतवीर पुत्र महेंद्र, अशोक पुत्र भुल्लन के नाम ग्रामीणों के समक्ष रखे गए। इन पर ग्रामीणों ने विचार विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से राशन डीलर के लिए अशोक का चयन किया । ग्राम प्रधान विकास तोमर ने बताया छह माह पहले गांव के राशन डीलर सहेंद्र ने इस्तीफा दे दिया । इसके बाद गांव को फतेहपुर के राशन डीलर से जोड़ दिया । ग्रामीण पिछले छह माह से फतेहपुर के राशन डीलर से राशन ले रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसमें अशोक, ओमवीर, गुड्डू, रविंद्र, हरेंद्र, सतीश, विशेष, नरेश, सतवीर, जितेंद्र आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें