फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत-टटीरी में चेयरमैन और सभासदों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। राजपूत विकास समिति टटीरी की ओर से चेयरमैन सहित सभासदों को एसपीआर डिग्री कॉलेज में सम्मानित किया। वहीं टटीरी में अखिल भारतीय वाल्मीकि नव युवक संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

रविवार को राजपूत विकास समिति ने टटीरी नगर पंचायत के निवाचित हुए चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, सभासद सुमित कुमार, राहुल कुमार, रोहित, श्याम सिंह, बागपत के सभासद ब्रहम सिंह, तेजपाल सिंह, शशीबाला चौहान को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा सभी की जीत से समाज को नहीं पहचान मिली है। सभी का सहयोग करने का आह्वान किया। रालोद जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह, जनक सिंह सोम, सर्वजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल, सतीश सिंह, विनोद, यशवंत, सुधारस चौहान, सत्यपाल चौहान, नवीन कुमार, अनिल कुमार, सचिन मौजूद रहे।
उधर अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में वाल्मीकि नव युवक संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें रमेश सौदाई ने चेयरमैन को स्मृति चिन्ह देकर और पगड़ी पहनकर सम्मानित किया। इसमें सभासद कुलदीप, मदनो देवी, राजीव गोयल, यशपाल, रोहित कुमार, मीनाक्षी देवी मौजूद रहे। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से कस्बे का विकास किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मास्टर ओमप्रकाश ने और संचालन प्रताप सिंह ने किया। राजकुमार, सुनील कुमार, मुकेश, अमर सिंह, विजयपाल, प्रहलाद सिंह, हरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, केपी सिंह, कसीमूद्दीन, अश्वनी, यामीन खां, संदीप लोट्टा, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें