गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें प्रास्पेरिटी हाउस की टीम का दबदबा रहा। स्कूल प्रबंधक कृष्णपाल सिंह और प्रधानाचार्य अमित चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
स्कूल के डायरेक्टर सुधीर कुमार ने बताया सीनियर वर्ग के 1600 मीटर दौड़ से प्रतियोगिता शुरू कराई। इसमें आकाश प्रथम, कुणाल द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 800 मीटर में अभिषेक प्रथम, मणिकांत द्वितीय और बादल चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग में सुरेखा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और शिखा तृतीय रही। 200 मीटर में भूमिका प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और आंचल तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रास्पेरिटी हाउस प्रथम और पीस हाउस द्वितीय रहा। बैडमिंटन डबल में प्रास्पेरिटी हाउस प्रथम और, प्रोग्रेस हाउस द्वितीय, बास्केटबाल के फाइनल में पीस हाउस प्रथम रहा। वॉलीबाल में प्रास्पेरिटी हाउस ने मैच जीता। लंबी कूद में नोवेश प्रथम, विदित द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहा। बालिका वर्ग की शॉटपुट में पायल प्रथम, स्वाति द्वितीय और साक्षी तृतीय रही। भाला फेंक में अमित प्रथम, विक्रांत द्वितीय और गौरव तृतीय, ऊंची कूद में विक्रांत प्रथम, नोवेश द्वितीय और विशांत तृतीय रहा। सुनील चौहान ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया। इसमें मुकेश कुमार, अनिल, संजय शर्मा, अमित कुमार का सहयोग रहा।