बड़ौत (बागपत)।
केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव बासौली गांव में शनिवार को दस गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें बकाया गन्ना भुगतान, बिजली समस्या सहित अन्य समस्याओं पर मंथन किया । पंचायत में आठ गांव के ग्राम प्रधानों की कमेटी गठित की। कमेठी 23 दिसंबर को छपरौली में मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याएं बताएगी।
शनिवार को ग्राम प्रधान बासौली कुलदीप के आवास पर हुई पंचायत में छपरौली, किरठल, बरवाला, लूंब, मुंकुदपुर, सूप, रठौडा आदि सहित दस गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह और ग्राम प्रधान बरवाला उपेंद्र ने कहा क्षेत्र का किसान बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहा है। वर्तमान समय में खेतों में खड़ी फसलों पर भी पर्याप्त मात्रा में सप्लाई न मिलने के कारण संकट खड़ा हो गया है। मिलों के रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना न लेने और सामान्य पर्चियां नहीं भेजने के कारण गेहूं की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। पंचायत मेें आठ गांव के ग्राम प्रधानों की कमेठी गठित की। इसमें ग्राम प्रधान उपेंद्र, कुलदीप, धर्मेंद्र, अमित, महिपाल सिंह आदि सहित ग्राम प्रधान शेरपुर और चंदनहेड़ी शामिल हैं। पंचायत में कमेटी को 23 दिसंबर को छपरौली मेें आने वाले मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू कराने की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही क्षेत्र में सीएम द्वारा विकास योजनाओं को तीव्रता से चलाने की मांग उठाई जाएगी। इस पंचायत की अध्यक्षता कुलदीप ने की। संचालन धर्मेंद्र ने किया। इसमें सुधीर, अवधेश, अमरपाल, धीरज, सुबोध, शीशपाल, जयवीर, प्रवेंद्र, महक सिंह, जयवीर, सुरेश पाल, भगत सिंह, बलबीर, ओमप्रकाश, अनिल आदि रहे।