फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितों को लेकर सरकार गंभीर : केपी मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के विधायक और भाजपा नेता केपी मलिक ने कहा किसान हितों को लेकर सरकार गंभीर है। लाभकारी योजनाएं चलाई गई है। डीबीटी के माध्यम से खाद, बीज की सब्सिडी खाते में जा रही है। किसान पाठशाला लगाकर किसानों को फसलोत्पादन की जानकारियां दी जा रही है।
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव में प्राथमिक पाठशाला में विधायक केपी मलिक पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कटिबंध है। फसलोत्पादन के लिए नई-नई तकनीकी किसानों तक पहुंचाई जा रही है। डायरेक्ट खाते में फसलों का भुगतान हो रहा है। इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है। उन्होंने किसानों को सहफसली खेती करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा गन्ने के साथ-साथ अन्य फसलों की बुवाई करने से आय दोगुनी हो सकती है। उन्होंने किसानों को जागरूक किया अपनी फसलों का बीमा जरूर कराए। कोई भी दैवीय आपदा या अन्य किसी कारण से नुकसान होने पर उसकी भरपाई हो सकती है। जिला कृषि कार्यालय में अपना पंजीकरण जरूर कराए। इसके अलावा उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा सरकार की योजनाएं किसानों के हितार्थ है। जिसका लाभ मिल रहा है। फसलों ज्यादा उत्पादन तभी होगा, जब उन्नत बीज से बुवाई करेंगे। भूमि और बीज शोधन जरूर करना चाहिए। आर्गेनिक फार्मिंग करने से फायदा पहुंचेगा। रसायनिक खादों से जमीन को नुकसान पहुंचता है। जैविक खादों को अपनाना चाहिए। इसमें रामबीर, सोहन पाल, जयभगवान, धर्मेंद्र, शिवकुमार, ओमबीर, दिनेश, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें