बागपत । विभिन्न राजनीतिक दलों के अधिकांश प्रत्याशी सभासद के चुनाव में जमानत तक नहीं बचा सके। चुनाव में इक्का-दुक्का प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर सके। सबसे बुरा हाल बड़ौत नगर पालिका का रहा है। बड़ौत में अधिकांश वार्डों में अधिकांश राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।
बड़ौत नगर पालिका वार्ड एक में सपा की सुषमा, बीजेपी की सुनीता और कांग्रेस की मायावती हार गई। वार्ड तीन में बीजेपी के घनश्याम, वार्ड चार में सपा के नासिर और बसपा के अमित कुमार, वार्ड पांच में भाजपा के रोबिन कश्यप, बसपा के प्रदीप और सपा के कासिम, वार्ड छह में सपा की साजिदा चुनाव हार गई। साजिदा को सिर्फ 25 वोट ही मिले। वार्ड सात में बीजेपी के मुदित, आठ में बीजेपी के राजवीर, कांग्रेस के विनोद और सपा के व्यापक को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड नौ में बीजेपी के मुनेश, वार्ड 10 में बीजेपी के धर्मेंद्र, आम आदमी पार्टी के शहजाद, सपा के इरफान और कांग्रेस के फिरोज को भी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 12 में बीजेपी के सतीश कुमार को हार का सामना करना पड़ा।
बागपत नगर पालिका के वार्ड दो में बसपा प्रत्याशी गजरात सिंह और बीजेपी के विजय, वार्ड तीन में कांग्रेस के गौरव, वार्ड चार में बीजेपी के विनोद, वार्ड सात में कांग्रेस के प्रत्याशी कासिम अली और बीजेपी के राकेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड आठ में कौसर, सपा की सुनीता, वार्ड नौ से कांग्रेस के जाकिर, सपा के अब्दुल सत्तार को हार का सामना करना पड़ा। खेकड़ा के वार्ड दो में भाजपा के प्रत्याशी विकास को आठ वोट मिले, जबकि वार्ड पांच में अशोक को 168, वार्ड आठ में अरुण को 34, वार्ड 10 में अरविंद को 61 और वार्ड 13 में वेदप्रकाश को 31 वोट ही मिले।