फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के घायल युवक ने दिल्ली में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमीनगर सराय-पुरा मार्ग पर बुढ़सैनी गांव के पास मेरठ के एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक ने शनिवार को दिल्ली में दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मेरठ के उखलिना निवासी प्रवीन कुमार (35) बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को अमीनगर सराय में सामान खरीदने आया । वहां से वापस अपने घर लौट रहा था। अमीनगर सराय-पुरा मार्ग पर जैसे ही बुढ़सैनी गांव के पास पहुंचा, तभी किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने युवक को दिल्ली के लिए रेफर किया। परिवार के लोगों ने उसे दिल्ली में भर्ती कराया। शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में परिजनों ने बालैनी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में महिला सहित तीन घायल
बागपत। हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें बड़ौत निवासी रोहित और खेकड़ा निवासी सुनील घायल हो गए। राहगीरों ने उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। इसके अलावा एक स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार महिला चोटिल हो गई। इसकी पुलिस से शिकायत की ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें