फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की रिपोर्ट के बाद फाइनल होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर दर्ज आपत्तियों को लेकर परीक्षा समिति की बैठक में कई घंटे तक मंथन किया । इसमें डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि छात्राओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। तीनों एसडीएम क्षेत्र में निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे और आपत्तियों का अध्ययन कर निस्तारण किया जाएगा। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद ही अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में परीक्षा समिति और प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। यूपी बोर्ड की छह फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की । जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अधिकतर आपत्तियों में कहा परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित से अधिक संख्या में परीक्षार्थी आवंटित किए हैं। इससे परीक्षा का संचालन करने में परेशानी होगी। पिछले वर्ष जिले में 61 परीक्षा केंद्र बनाए , जबकि इस साल केवल 44 परीक्षा केंद्र बने हैं। तय किया एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी और एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे और समस्याओं की हकीकत जानेंगे। इस रिपोर्ट के बाद ही परीक्षा केंद्रों को लेकर अंतिम फैसला होगा। इसमें मीटिंग में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा तहसील के एसडीएम के अलावा परीक्षा समिति के सदस्य डीआईओएस पीके मिश्रा, कुमुद रानी, नरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें