फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण का विभागों को दिया गया जाएगा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीडीओ हुब लाल और प्रभागीय वनाधिकारी अरुण कुमार ने एक करोड़ का पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। वन विभाग ने कैबिनेट हेतु प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर तीन नई योजना से स्वीकृत हुई हैं। इन योजनाओं के तहत वृक्षारोपण के लिए विभाग वार लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास भवन में मीटिंग हुई। मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना और मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के अंतर्गत लाभार्थी मनरेगा जॉब कार्ड धारक ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम प्रधान द्वारा चयनित किया जाना है। सामुदायिक भूमि पर एक हेक्टेयर में 625 पौधरोपण, सार्वजनिक परिसर में 200, सड़क के दोनों किनारों पर एक किलोमीटर में 200, नहर के दोनों किनारे एक किलोमीटर में 400, खेत की मेड़ पर डेढ़ किलो मीटर पर 200 पौधरोपण होगा। सभी विभाग अपनी तैयारी कर लें और भूमि को भी चिन्हित कर लें। परियोजना निदेशक एमएल पटेल, जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें