फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित राणा भाजपा, युनूस कांग्रेस के उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। बड़ौत नगर पालिका के लिए भाजपा के टिकट को लेकर चल रहा गुणा भाग खत्म हो गया। भाजपा ने छात्र नेता अमित राणा को टिकट दिया। विधायक केपी मलिक भी अपनी पत्नी सरला मलिक के लिए टिकट मांग रहे थे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल कर डॉ. युनूस चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन

जिले की राजनीति का गढ़ कहे जाने वाली बड़ौत पालिका के टिकट के लिए भाजपा की चाल पर सभी दलों की निगाह टिकी थी। विधायक केपी मलिक की पत्नी सरला मलिक बड़ौत की चेयरमैन रह चुकी हैं। सरला मलिक समेत अन्य लोगों ने टिकट के लिए दावा किया । भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि पार्टी ने छात्र नेता जौहड़ी गांव निवासी अमित राणा को चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। सिंबल मिलने के बाद राणा ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। वह विधायक केपी मलिक से भी मिलने पहुंचे।
दूसरी तरफ बावली रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया पार्टी की तरफ बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पहले घोषित किए गए उम्मीदवार मुकेश उपाध्याय के स्थान पर पार्टी ने डॉ. युनूस चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। इस दौरान हेमंत एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, नरेंद्र शर्मा, हरेंद्र एडवोकेट, ओंकार दत्त शर्मा, सोनू, वसीम, सईद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें