फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को नहीं मिला 10 माह से मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ट्यौढ़ी गांव स्थित विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक अमित शर्मा को जनवरी से अब तक मानदेय नहीं मिला है। इससे क्षुब्ध होकर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने बीएसए दफ्तर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षक को मानदेय न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मानदेय के लिए विभागीय अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इससे शिक्षक की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। चेतावनी दी जल्द शिक्षक का सभी रुका हुआ मानदेय नहीं दिया तो हड़ताल जारी रहेगी। बीएसए योगराज सिंह ने भुगतान करने का आश्वासन दिया। नरेंद्र धामा, अनिल त्यागी, कालीचरण शर्मा, सत्यपाल शर्मा, जयवीर सिंह, संजय कुमार, कपिलदेव स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें