बड़ौत (बागपत)।
जेवी डिग्री कॉलेज में शिक्षण कार्य ठप होने से क्षुब्ध छात्रों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को काफी संख्या मेें छात्र-छात्राएं छात्र नेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। छात्र नेता प्रियवत राणा ने कहा शिक्षण सत्र शुरू हुए कई माह बीत चुके हैं, लेकिन कॉलेज में न तो भूगोल की कक्षाएं संचालित है और न ही इतिहास और अंग्रेजी की। इससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द सभी कक्षाएं संचालित कराने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर तोमर ने बताया सभी कक्षाएं पूर्णरूप से संचालित है, लेकिन यदि इसके बाद भी किसी छात्र की शिकायत है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी। इनमें प्रियवत राणा, मनीष पंवार, राहुल प्रधान, रोहित रमाला, सुमित, जयंत, सौरभ तोमर, अर्पण, अमीर खान, दीपक आदि रहे।