बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शौचालयों की हालत बेहद दयनीय है। फाउंडेशन तो बने हैं, लेकिन जल निकासी के लिए सीवर तक नहीं है। गंदगी रहती है। विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बीएसए ने इसका संज्ञान लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
स्वच्छ भारत मिशन अभियान परिषदीय विद्यालयों में दम तोड़ रहा है। शौचालयों की हालत खराब है। गांवों को ओडीएफ बनाने पर तो प्रशासन का ध्यान हैं, परिषदीय विद्यालयों से आए दिन शिकायतें मिल रही है। शौचालयों के दरवाजे और दीवारें टूटी हैं। यह हाल एक या दो विद्यालयों का नहीं बल्कि अधिकतर विद्यालयों का है। बीएसए योगराज सिंह ने कहा शिकायतें मिलने के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कराया है। निर्देशित किया जिस स्कूल में शौचालय बने हैं, लेकिन टेक नहीं है, इसकी जांच कर रिपोर्ट दें। इसके बाद कार्रवाई होगी।