फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को हरित प्राण ट्रस्ट के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल, सचिव डॉ. अनुराग मित्तल, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. महेश कुमार मुछाल ने संयुक्त रूप से किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते पेड़ों का अवैध कटान कर रहे हैं, इस कारण लगातार पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। यहीं कारण है कि अब प्राकृति आपदाएं बढ़ गए है। बरसात के मौसम मेें बारिश न होने व सामान्य मौसम में आंधी व तूफान के साथ तेज बारिश होने लगी है। डा. अनुराग मित्तल ने भी विचार रखें। इस दौरान कॉलेज परिसर में सैकड़ों पौधे रोपित किए । संचालन डॉ. महेश कुमार मुछाल ने किया। इसमें सुभाष जैन, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. किरण गर्ग, मोहम्मद, मुस्तकीम, प्रमोद, आशीष जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें