फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप ठप होने से कई गांवों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव सहित ब्लाक के कई गांवों में सैकड़ों सरकारी हैंडपंप ठप पड़े होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव में एक दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप गत चार माह से ठप पड़े हैं। हैंडपंपों के ठप हो जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है, लेकिन न तो जल निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही ब्लाक अधिकारी। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही ठप पड़े हैंडपंपों को ठीक न कराने पर बड़ौत तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। उधर बावली, लौहड्डा, ढिकाना, जौनमाना गांवों में भी हैंडपंप खराब होने से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों ने कहा गर्मी जा चुकी है, लेकिन जिला स्तरीय अफसरों ने बार बार शिकायत करने के बाद भी एक बार भी खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने का प्रयास नहीं किया। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कई बार जल निगम के अधिकारियों से गांव में जाकर खराब पड़े हैंडपपों को ठीक करने का अनुरोध किया। चेतावनी देने वालों मेें सुखपाल, धर्मवीर, गुड्डू, वीरेंद्र, ब्रजपाल, सुनील जैन, राजीव धामा, भोपाल, तेजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें