फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति से बढ़ेगा देश: देवेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति से देश को बढ़ाना : देवेंद्र सिंह
विज्ञापन


बागपत। भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारत माता को उस स्थान तक पहुंचाना है, जहां पर पंडित दीन दयाल ने विचार किया था। भारतीय संस्कृति के आधार पर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यूपी और केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। यह भी कहा कि यूपी में जल्द ही विकास दिखेगा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पार्टी की लंबे समय से समर्पण भाव से सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें भारतीय संस्कृति के आधार पर देश को आगे बढ़ाना है। विशिष्ट अतिथि अशोक मोघा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वह पार्टी के कार्यक्रम एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। पार्टी में निष्ठा से कार्य करते हुए योजनाओं प्रचार करें। रामपाल नेहरा, जयकरण सिंह, मान सिंह, विजय, लक्ष्मीचंद, सुधीर त्यागी, गजेंद्र आचार्य, जयेश कुमार, पंडित आनंद कुमार शर्मा, डॉ. कर्णवीर सिंह, निरंजन तंवर, कर्मवीर को सम्मानित किया। गोष्ठी का संचालन महामंत्री सोनिया चौधरी ने किया। त्रिवेंद्र, रविंद्र राठी, मोहन वेदी, सूरजपाल सिंह, मीडिया प्रभारी अजय गोयल, सुदेश चौहान, अजय गोयल, संजय प्रजापति, राकेश जैन, मनोज धामा, जयकुमार, राजेश खुराना, चंद्रवीर तोमर, भूपेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, नरेंश वर्मा, पप्पू कश्यप, राहुल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें