फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंजामं 11 अगस्त को मनाएगा काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिजामं 11 अगस्त को मनाएगा काला दिवस
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल गिरि ने बताया 11 अगस्त को बड़ौत नगर में काला दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को शाहमल एंकलेव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल गिरि ने कहा पहले भी भारत से अलग हुए देशों को भौगोलिक स्थिति पर अलग से किया गया था, लेकिन 14 अगस्त 1947 में भारत से पाकिस्तान को जो अलग किया, वह शर्मनाक घटना है। वह भारत का ही हिस्सा था। इसको लेकर संगठन आंदोलन छेड़ रहा है। इसके तहत मंच की तरफ से 11 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा और नगर में बाइक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने हिंदू शक्ति को एकजुट होने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं को हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। उनके साथ मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली, अंकित बड़ौली, पवन, सोनू, प्रदीप, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें