सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चंचल ने बाजी मारी
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव की गोशाला में लहर क्रांति संस्था ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई। जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र तेजान तथा जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के 1200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चंचल यादव निवासी बड़ौत ने प्रथम स्थान और तानिया तोमर बड़ौली ने दूसरा स्थान तथा अग्रिम दांगी लुहारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
डॉ. संजीव आर्य ने कहा छात्र-छात्राओं को अपने माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। संस्था संचालक चौधरी चिराग ढोला ने कहा गरीब छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी और बैग बांटे जाएंगे। संचालन मुंशी मास्टर ने किया। इसमें चिराग, प्रवीण, गौरव, अरविंद राठी, मिलन कुमार, अरूण कुमार, अरबाल मलिक, शिखा आदि रहे।
बावली के कॉलेज में कंप्यूटर कोर्स शुरू
बड़ौत। सर्वोदय मंदिर इंटर कॉलेज, बावली में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जाहिद सैफी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त कौशिक, दिनेश राणा और पूजा सैनी ने किया। इस मौके पर कॉलेज में इंग्लिश स्पीकिंग पर्सनेल्टी डवलपमेंट और कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया। संचालन पूजा सैनी ने किया। इसमेें बाबू रामौतार, दिनेश राणा, रीता तोमर, पूजा, ममता, पिंकी, राजवीर आदि।