जिले में 600 अंत्योदय कार्डो धारक नही ले रहे राशन
-सत्यापन के बाद 53 नए कार्डो का हुआ प्रस्ताव
बागपत। जिले में पिछले काफी समय से 600 अंत्योदय कार्ड धारक राशन की दुकानों से राशन नही ले रहे है। अब ऐसे कार्ड धारकों का सत्यापन कराया गया है। पूर्ति विभाग की ओर से 53 कार्डो को रद्द किया गया है। ग्राम प्रधान व सचिव के प्रस्ताव के बाद 53 नए कार्ड बनवाए गए है।
जिले में दो लाख चार हजार पांच सौ 95 राशन कार्ड है। मनरेगा के सात हजार छह सौ 45 कार्ड, श्रमिक के छह हजार सात सौ 40 कार्ड, अंत्योदय के सात हजार छह सौ 83 तथा एक लाख 92 हजार चार सौ 70 अन्य कार्ड धारक है। सर्वे के दौरान किए गए सत्यापन में जिले में 25 सितंबर तक 53 अंत्योदय कार्ड निरस्त किए गए है तथा उनके स्थान पर ग्राम प्रधान व सचिव के प्रस्ताव के आधार पर नए कार्ड जारी किए गए है। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से राशन न लेने वाले अंत्योदय कार्ड धारकों अथवा अंत्योदय श्रेणी में न आने वाले कार्ड धारकों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान कुछ लोग जिले के बाहर जा चुके है तो कुछ अंत्योदय पात्र नही है। सर्वे में अब तक 53 कार्ड निरस्त कर उनके स्थान पर ग्राम प्रधान व सचिव के प्रस्ताव पर अन्य पात्रों के कार्ड जारी किए गए है।