फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के प्रदूषित पानी से मर गई मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेतों में भी जा रहे नाले का पानी, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

बागपत। सूरजपुर महनवा गांव स्थित तालाब में नाले का प्रदूषित पानी पहुंचने पर सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हरचंदपुर निवासी ताज मोहम्मद ने डीएम से शिकायत की है कि महनवा गांव में लाडसीर तालाब में टटीरी की ओर से नाले का दूषित पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूषित पानी से तालाब में मछलियाें की मौत हो गई है। जिससे काफी नुकसान हुआ है।
फसल हो रही है बर्बाद
बागपत। सूरजपुर महनवा गांव निवासी किसान सोराज, राम सिंह, सतपाल, रामेन्द्र, राजेन्द्र सिंह ने बातया कि नाले का दूषित पानी खेतों में पहुंच रहा है। जिससे फसलें खराब हो रही हैं। किसानों का भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करायी जाएगी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि तालाब और खेत में नाले का पानी नहीं जा रहा है। नगर पंचायत का पानी जा रहा है। अगर किसानों की फसल व मछलियाें को नुकसान हो रहा है तो कर्मचारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें