फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 विभाग के 60 कर्मचारियों का वेतन रोका 

Sun, 29 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
election - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत। प्रशिक्षण के दौरान 12 विभागों के 60 कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित रहे। सीडीओ हाकिम सिंह ने उन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगा है। इन कर्मचारियों में सबसे अधिक बैंक के कर्मचारी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया है। 21 जनवरी को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में चुनाव का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा था। जिले के तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं 12 विभागों के 60 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जांच पड़ताल करने के बाद इन कर्मचारियों का सीडीओ हाकिम सिंह ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। सबसे अधिक बैंक कर्मचारी के कर्मचारी और अधिकारी ही प्रशिक्षण के दौरान नदारद रहे।

सीडीओ ने जिला अग्रणी प्रबंधक सिंडिकेट, बीएसए, डीआईओएस, जिला समाज कल्याण, सीएमओ, उपायुक्त व्यापार कर, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड पश्चिम, डीसीओ, महाप्रबंधक चीनी मिल बागपत, डीडीओ, लोनिवि अधिशासी अभियंता, लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया  चुनावी कार्यक्रमों में उनके विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसा नहीं होता है तो इसका जिम्मेदार उन्हें माना जाएगा। सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की 1951 की धारा 134 के तहत 12 विभागों के 60 कर्मचारियों का प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर वेतन रोका और उनका स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें