फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 57 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के 57 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। इनके अतिरिक्त बागपत ब्लॉक में प्रधान के 89, क्षेत्र पंचायत के 31 व ग्राम पंचायत सदस्य के 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

नामांकन के चौथे दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 57 नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें वार्ड एक में दो, वार्ड दो के लिए एक, वार्ड तीन के लिए छह, वार्ड चार में दो, वार्ड पांच में चार, वार्ड छह में पांच, वार्ड सात में सात, वार्ड नौ में दस, वार्ड दस में तीन, वार्ड 11 में चार, वार्ड 12 में दो, वार्ड 13 में तीन, वार्ड 14 में तीन, वार्ड 17 में दो, वार्ड 18 में दो, वार्ड 19 में एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
उधर, बागपत ब्लॉक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र की बिक्री हुई। इनमें न्याय पंचायत स्तर पर सरूरपुर कलां में प्रधान के 11, बीडीसी के चार, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, सुल्तानपुर हटाना में प्रधान के 12, बीडीसी के एक, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, नौरोजपुर गुर्जर में प्रधान के 20, बीडीसी के 11, ग्राम पंचायत सदस्य के दो, गांधी में प्रधान के 13, बीडीसी के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के दस, धनौरा सिल्वरनगर में प्रधान के छह, बीडीसी के चार, ग्राम पंचायत सदस्य के पांच, मीतली रामपुर में प्रधान के 16, बीडीसी के छह, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य, सूजरा में प्रधान के 11, बीडीसी के शून्य, ग्राम पंचायत सदस्य के शून्य पत्र खरीदे गए हैं। खेकड़ा में काठा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 12 व सदस्य पद के लिए तीन, साकरोंद न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए नौ व सदस्य पद के लिए चार, बड़ा गांव न्याय पंचायत के लिए ग्राम प्रधान पद के लिए 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सात व सदस्य पद के लिए 14, फिरोजपुर न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक व सदस्य पद के लिए 12, ललियाना न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए 44 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दस व सदस्य पद के लिए आठ, फुलेरा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए आठ, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए छह व सदस्य पद के लिए दस फार्म की बिक्री हुई।
विज्ञापन

ढाई हजार नो ड्यूज जारी
बागपत। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी सुभाष तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार तक जिला पंचायत की ओर से लगभग 2500 लोगों के नो ड्यूज जारी किए जा चुके हैं।
नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई
फोटो संख्या 1
बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को भी बड़ौत ब्लॉक में नामांकन पत्रों की खूब ब्रिकी हुई। एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के 89, बीडीसी सदस्य के 66 व 65 नामांकन पत्र ग्राम पंचायत सदस्य के ब्रिकी हुए। उन्होंने बताया कि बड़ौत ब्लॉक अंतर्गत 44 ग्राम पंचायतें व 9 न्याय पंचायतें हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य 110 हैं। नामांकन पत्रों की ब्रिकी के लिए नौ टेबल लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें