सरोरा के सिर ताज, सूप का नहीं बदला अंदाज
बागपत। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गुणाभाग शुरू हो गई है। बागपत जिले के सरोरा गांव के मतदाताओं ने सबसे अधिक 89.33 प्रतिशत वोट पड़े। छपरौली विधानसभा के प्राइमरी पाठशाला चौबली के बूथ पर 84.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सूप गांव के रविदास स्कूल सूप-एक में सिर्फ 34.61 प्रतिशत वोट पड़े। हरिजन चौपाल किरठल के बूथ संख्या दो पर भी वोटों का प्रतिशत 39.85 प्रतिशत ही रहा।
बागपत जिले में 521 मतदान केंद्रों के 1027 बूथों पर वोट पड़े। शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में बूथवार रिपोर्ट तैयार की गई। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के तवेलागढ़ी गांव के मजरे सरोरा की प्राइमरी पाठशाला में एक बूथ बनाया गया था। यहां पर मतदाताओं की संख्या करीब तीन सौ रही, जिनमें से 89.33 फीसदी मतदाताओं ने लोकतंत्र के मेले में भाग लिया। शांतिपूर्ण और सबसे तेज गति से यहां पर मतदान हुआ।
इसके उलट छपरौली विधानसभा क्षेत्र के सूप गांव के रविदास स्कूल के कमरा नंबर एक व दो में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब 25 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार भी यहां मतदान बढ़ा जरूर, लेकिन जिले में सबसे कम मतदान यहीं पर रहा। कमरा नंबर एक में 34.61 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि कमरा नंबर दो में 47.99 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान में किरठल की हरिजन चौपाल में भाग संख्या 96 पर भी सिर्फ 39.85 प्रतिशत वोट पड़े। इन बूथों की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।
-------------
बागपत के इन बूथों पर बंपर मतदान
बूथ मतदान प्रतिशत
प्राइमरी पाठशाला सरोरा-1 89.33
प्राइमरी पाठशाला चौबली-1 84.85
आसिफपुर खड़ख़ड़ी 84.74
चौपाल डौला कमरा नंबर-1 84.74
प्राइमरी आदमपुर-1 81.08
प्राइमरी पाठशाला शाहजहांपुर-1 80.96
प्राइमरी पाठशाला हिसावदा 80
-----------------------
बागपत में यहां हुआ सबसे कम मतदान
बूथ मतदान प्रतिशत
रविदास स्कूल सूप-1 34.61
हरिजन चौपाल किरठल-2 39.85
गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत-8 44.37
हरिजन चौपाल शाहपुर बड़ौली 44.85
प्राइमरी पाठशाला रठौड़ा-2 45.81
रविदास स्कूल सूप-2 47.99