बागपत। निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उड़ते धूल के गुब्बार वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए है। वाहन चालकों को मिट्टी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी डाली गई है। हाईवे पर पूरे दिन धूल के गुबार उड़ते रहते है।ं धूल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए आफत बन गई है। ट्रकों, कारों समेत अन्य वाहनों की तेज गति से दिन भर धूल उड़ने से बाइक सवारों और गांव में सड़क किनारे रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। धूल के कण आंखों में घुस जाते है। इससे दुर्घटना होने की आशंका रहती है। सड़क किनारे पड़ी रोडी पर फिसलकर बाइक सवार चोटिल हो रहे है। सिसाना, गौरीपुर, सरूरपुर, ट्यौढ़ी, बड़ौली तक हाईवे पर निर्माण परेशानी की वजह बन गया है। क्षेत्रवासी महेंद्र, मनोज, राजेंद्र, विक्रम, अजय, अंकित, जितेंद्र, कालूराम आदि ने धूल से निजात दिलाने की मांग की।